राग अभोगी कान्हड़ा

स्वर लिपि

स्वर पंचम, निषाद वर्ज्य। गंधार कोमल। बाकी सब शुद्ध स्वर।
जाति औढव - औढव वक्र
थाट काफी
वादी/संवादी मध्यम/षड्ज
समय रात्रि का दूसरा प्रहर
विश्रांति स्थान रे; म; ध; सा;
मुख्य अंग सा रे ,ध सा ; रे ग१ म ; ग१ म रे सा
आरोह-अवरोह सा रे ग१ म ध सा' - सा' ध म ग१ रे ग१ म रे सा ; रे ,ध ,ध सा।

विशेष - राग अभोगी कान्हड़ा दक्षिण भारतीय पद्धति का राग है। इसमें कान्हड़ा का अंग है, इसलिये गन्धार को अन्दोलित करते हुए ग१ म रे सा ऐसे वक्र रूप मे लिया जाता है। कुछ संगीतकार इस राग को कान्हड़ा अंग के बिना गाते हैं और उसे सिर्फ अभोगी बोलते हैं जिसमें ग म रे सा की जगह म ग रे सा लिया जाता है।

इस राग की प्रकृति गंभीर है। इसका विस्तार तीनों सप्तकों में किया जा सकता है। यह स्वर संगतियाँ राग अभोगी कान्हड़ा का रूप दर्शाती हैं -

सा रे ,ध सा ; रे ग१ म ; ग१ म ध सा' ; सा' ध म ; ध म ग१ रे ; ग१ म रे सा ; रे ,ध सा ; रे ग१ म रे सा ;


राग अभोगी कान्हड़ा की बन्दिशें - ये बन्दिशें आचार्य विश्वनाथ राव रिंगे 'तनरंग' द्वारा रचित हैं और भविष्य में उनकी अगली पुस्तक में प्रकाशित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिये कृपया हमें सम्पर्क करें

1 बडा ख्याल - बालम बिन बिसरो सिगरो खान पान
ताल - एकताल विलम्बित
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
2 ख्याल (मध्य-लय) - अरज सुन लीजिये सीरि गुरुराई
ताल - झपताल मध्य-लय
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
3 सादरा - घरी पल कलना परे
ताल - झपताल धीमा
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
4 छोटा ख्याल - आये री सजनवा मंदिरवा
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
5 छोटा ख्याल - दरस बिन लागे ना जियरा
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
6 छोटा ख्याल - कबहु ना माने री बालम
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
7 छोटा ख्याल - लागी लगन पी दरस की
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
8 छोटा ख्याल - परवर दिगारे आलम
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
9 छोटा ख्याल - रूम झूम बरसे बुंदरिया
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
10 छोटा ख्याल - सजनवा मंदरवा ना आये
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
11 छोटा ख्याल - सुर साधना रंग बरसाये
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
12 छोटा ख्याल - बनरा रंगीला रे ब्याहन आयो
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
13 छोटा ख्याल - बिरहा बिथा जाने ना बेदर्दी
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
14 छोटा ख्याल - मोरी बात सुन ले मोरे रसिया
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
15 छोटा ख्याल - सजनवा रे तोरे बिना
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
16 छोटा ख्याल - तडपे रे मोरा जिया तनरंग
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
17 छोटा ख्याल - उमंग मन में जागी जागी
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
18 छोटा ख्याल - सुख चैन तुमरे बिना
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
19 सरगम - म ग रे म ग रे सा
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे


राग अभोगी कानड़ा - श्री कृष्णा जी टोले

छोटा ख्याल - परवर दिगारे आलम ताल - एकताल द्रुत

छोटा ख्याल - दरस बिन लागे ना जियरा ताल - त्रिताल