राग बिलासखानी तोडी

स्वर लिपि

स्वर आरोह में मध्यम व निषाद वर्ज्य। अवरोह में पंचम वर्ज्य। रिषभ, गन्धार, धैवत व निषाद कोमल। शेष शुद्ध स्वर।
जाति औढव - सम्पूर्ण वक्र
थाट भैरवी
वादी/संवादी धैवत/गंधार
समय दिन का दूसरा प्रहर
विश्रांति स्थान सा; ग१; प; ध१; - ध१; प; ग; सा;
मुख्य अंग सा रे१ ,नि१ ,ध१ सा ; सा रे१ ग१ ; रे१ ग१ प ; प ध१ नि१ ध१ ; ध१ म ग१ रे१ ; ग१ रे१ सा ;
आरोह-अवरोह सा रे१ ग१ प ध१ सा' - सा' रे१' नि१ ध१ ; प ; प ध१ नि१ ध१ म ग१ रे१ ; रे१ ग१ रे१ सा ;

विशेष - यह राग, भैरवी थाट से उत्पन्न होता है। यह राग मियाँ तानसेन के पुत्र बिलास खान ने बनाया था और उनके ही नाम से प्रचलित है। इसके पास के राग भैरवी और कोमल रिषभ आसावरी हैं। इसका चलन तोडी के समान होने से इसमें गंधार तोडी के ही समान अति कोमल लगाना चाहिये। इस राग में पंचम न्यास स्वर है, परन्तु अवरोह में इसको छोड़ा जाता है, जैसे सा रे१ ग१ प ; प ध१ प ; प ध१ नि१ ध१ म ग१ रे१ ; रे१ ग१ रे१ सा

इस राग में निषाद आरोह में वर्ज्य है परन्तु इसे कभी कभी अनुवादी स्वर के रूप में प्रयुक्त किया जाता है जैसे - रे१' नि१ सा रे१' ग१' या रे१ ,नि१ सा रे१। अवरोह में षड्ज (सा) को प्रायः नही लगाते जैसे - सा' रे१' नि१ ध१ ; ध१ सा' रे१' ग१' रे१' नि१ ध१ ग१ प ध१ म ग१ रे१ ; ग१ रे१ ,नि१ ,ध१ सा

यह राग बहुत मधुर है लेकिन गाने में कठिन है। यह एक मींड प्रधान राग है। इस राग को तीनों सप्तकों में गाया जा सकता है। इस राग की प्रकृति शांत और गंभीर है। यह स्वर संगतियाँ राग बिलासखानी तोडी का रूप दर्शाती हैं -

सा रे१ ग१ प ; ध१ म ग१ रे१ ; ग१ रे१ ग१ ; रे१ ,नि१ ,ध१ सा ; सा रे१ ग१ प; ध१ नि१ ध१ ; ग१ प ध१ सा' ; सा' रे१' नि१ ध१ ; ध१ म ग१ रे१ ग१ रे१ सा ;


राग बिलासखानी तोडी की बन्दिशें - ये बन्दिशें आचार्य विश्वनाथ राव रिंगे 'तनरंग' द्वारा रचित हैं, और उनकी पुस्तक 'आचार्य तनरंग की बन्दिशें भाग २' में प्रकाशित की गयीं हैं । इस पुस्तक में 31 रागों की कुल 405 बन्दिशें और एक Audio CD है। इस पुस्तक को खरीदने के लिये कृपया हमें सम्पर्क करें

1 बडा ख्याल - आज बधाई देत
ताल - एकताल विलम्बित
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
2 बडा ख्याल - ए गरीब नवाज
ताल - तिलवाडा
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
3 बडा ख्याल - मोरे मन राम बिराजे
ताल - एकताल विलम्बित
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
4 बडा ख्याल - नीके घुन्घरवा बाजत
ताल - एकताल विलम्बित
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
5 ख्याल (मध्य-लय) - आकाश रवि तपत
ताल - झपताल (मध्य लय)
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
6 सादरा - आज आनंद भईलवा
ताल - झपताल धीमा
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
7 छोटा ख्याल - भेद विविध नाद बरन
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
8 छोटा ख्याल - लागी लागी तोरी प्रीत तनरंग
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
9 छोटा ख्याल - कगवा जा रे जा रे जा
ताल - एकताल द्रुत
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
10 छोटा ख्याल - सुर की साधना कर
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
11 छोटा ख्याल - बाँके पिया बेदर्दी
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
12 छोटा ख्याल - दौरे दौरे गरे लागत तनरंग
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
13 छोटा ख्याल - मधुर मुरली श्याम बजाई
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
14 छोटा ख्याल - श्री गोपाल सुमिरन कर मन
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
15 तराना - दिर दिर तनन तनन देरेना
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे
16 सरगम - ग रे ग सा रे ग प
ताल - त्रिताल
गायक - श्री प्रकाश विश्वनाथ रिंगे